झारखंड को ट्रॉफी दिलाने वाला कप्तान अब SRH संभालेगा? कमिंस के बाहर होते ही ईशान चर्चा में

Isan kisan

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नियमित कप्तान पैट कमिंस की बैक इंजरी ने टीम की रणनीति को पूरी तरह बदल दिया है, और अब विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (isan kisan)के हाथों में शुरुआती मैचों की कमान आने की चर्चा तेज हो गई है। घरेलू क्रिकेट में अपनी कप्तानी और विस्फोटक बल्लेबाजी से छाप छोड़ चुके ईशान हालिया शानदार फॉर्म में भी हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी एक नए लीडर पर भरोसा जता सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह सिर्फ कप्तानी बदलाव नहीं बल्कि SRH के नए युग की शुरुआत साबित हो सकती है।

1. कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान (isan kisan)पर कप्तानी की जिम्मेदारी

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस के बैक इंजरी से जूझने के कारण IPL 2026 की शुरुआत में टीम की कप्तानी ईशान किशन को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार कमिंस अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनके शुरुआती मैचों में खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टीम मैनेजमेंट अस्थायी कप्तान के तौर पर ईशान को मजबूत विकल्प मान रहा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज होने के कारण ईशान मैदान पर हर विभाग से जुड़े रहते हैं, जिससे रणनीतिक फैसले लेने में उन्हें फायदा मिल सकता है और टीम को संतुलन भी मिल सकता है।

2. कप्तानी अनुभव और शानदार फॉर्म बना मजबूत दावा

ईशान किशन का कप्तानी अनुभव उनके पक्ष में सबसे बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई और पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। 197.33 की स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाकर उन्होंने खुद को लीडर और मैच विनर दोनों साबित किया। हालिया इंटरनेशनल क्रिकेट में भी ईशान शानदार फॉर्म में दिखे हैं। न्यूजीलैंड सीरीज और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 532 रन बनाकर उन्होंने आलोचकों को जवाब दिया और भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया।

3. बैटिंग संतुलन बरकरार, लेकिन गेंदबाजी बनेगी असली परीक्षा

अगर ईशान किशन कप्तानी संभालते हैं तो टीम की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के साथ बदलाव की संभावना कम है। ईशान नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं, जैसा उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में किया था। हालांकि सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजी यूनिट को संभालने की होगी, क्योंकि पैट कमिंस की अनुपस्थिति में टीम को अनुभवी लीडर की कमी महसूस हो सकती है। सही समय पर गेंदबाजों का इस्तेमाल और मैच सिचुएशन के अनुसार फैसले लेना ईशान की कप्तानी की असली परीक्षा साबित होगा।

यह भी पढ़ें:T20 worldcup किस टीम का रहा राज? सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें जानकर रह जाएंगे हैरान!

Leave a Comment